फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर दो महिलाएं हुए बेघर

अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर दो महिलाएं हुए बेघर

Sat, 09 Sep 2017 11:15 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर दो महिलाएं हुए बेघर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। दहेज की मांग पूरी न होने पर दो महिलाओं को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बरमूपुर निवासी सोनाली पुत्री लालबहादुर सिंह ने दी तहरीर में बताया कि उसके पिता ने उसकी शादी गाजियाबाद निवासी सत्यव्रत से की थी। ससुरालीजन कम दहेज की बाति पर प्रताड़ित करने लगे। ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सत्यव्रत, ससुर परमाल सिंह, सास शांती देवी, जेठ देवव्रत सिंह, जेठानी रुपेंद्र, प्रियव्रत, जेठानी रिंकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

इसी तरह, सत्तेश्वर निवासी पूजा पुत्री लल्लू सिंह ने दी तहरीर में बताया कि उसके पिता ने उसकी शादी गाजियाबाद निवासी मनोज के साथ की थी। शादी के बाद ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग करने लगे। उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति मनोज, ससुर चंद्रपाल, सास सोमवती, ननद भावना, यशोदा व बृजेश के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला थानाध्यक्ष दीपा सिंह ने बताया कि दोनों मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed