{"_id":"577ea26b4f1c1b646d7fa5ef","slug":"47-thousand-deceived-in-the-name-of-mobile-tower","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टावर के नाम पर ठगे 47 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल टावर के नाम पर ठगे 47 हजार रुपये
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
शीतल मॉल में साड़ी का शोरूम खोलने के लिए दुकान को किराये पर लेकर व्यापारियों पर विश्वास जमाया
- फोटो : amar ujala
हरियाणा निवासी युवक ने क्षेत्र के गांव सब सुख पुरवा में मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर एक युवक से 47 हजार रुपये ठग लिए। तीन महीने बाद भी जब टावर नहीं लगा तो युवक ने रुपये वापस मांगे। लेकिन आरोपी ने इंकार कर दिया। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई।
गांव सब सुख पुरवा निवासी अनुपम यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आदमपुर, हिसार हरियाणा निवासी सचिन से उसका संपर्क हुआ था। सचिन ने बताया कि वह मोबाइल टावर लगवाने का काम करता है। उसने सचिन से अपनी जमीन पर टावर लगवाने की बात कही तो वह राजी हो गया। फोन से उसने पहले 12 हजार रुपये सिक्योरिटी के तौर पर भेजने को कहा। उसने खाते में डाल दिए। इसके बाद फाइल बनवाकर पास कराने के नाम पर 20 हजार रुपये मांगे। उसने वह भी दे दिए। इसके बाद फिर 15 हजार रुपये की डिमांड हुई।
सने वह भी दे दिए। इसके बाद भी कोई कार्रवाई आगे नही बढ़ी। अनुपम ने बताया कि जब वह सचिन से पूछता तो वह टालता रहता। तीन महीने बाद जब उसने रुपये वापस मांगे तो सचिन ने रुपये देने से मना कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। मामला साइबर क्राइम से जुड़ा है। मामले को साइबर सेल में ट्रांसफर किया जाएगा।