फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   नशे की हालत में दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान

नशे की हालत में दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 24 Mar 2019 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
नशे की हालत में दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र में दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने एक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए औरैया भेज दिया। दूसरे युवक के शव का घरवालों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम साहसपुर निवासी प्रदीप कुमार (34) पुत्र धनीराम शुक्रवार देर शाम घर में नशे की हालत पहुंचा। वहां अपने घरवालों और गांव के लोगों से झगड़ा करने लगा। इस पर परिजनों ने समझाबुझाकर मामले को शांत कराया। शुक्रवार की रात प्रदीप घर से बाहर चला गया और गांव में लगे शीशम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए औरैया भेज दिया। पिता ने बताया कि वह कुछ नहीं करता था, शराब पीने का आदी था। दूसरी घटना नगर के गीतापुरम कालोनी में किराये के मकान में एरवाकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम सराय कछवाह की महिला वंश कुमारी पत्नी सोबरन सिंह अपने पुत्र 38 वर्षीय ब्रजेश के साथ रहती थी। शुक्रवार की देर शाम ब्रजेश शराब पीकर घर आया और देर रात किसी बात को लेकर घर से कुछ दूरी पर स्थित नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को सुबह होने पर लोगों ने शव को लटकते हुए देखा तो वंशकुमारी को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को उतारकर अपने पैतृक गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि नशे की हालत में दोनों युवकों ने आत्महत्या की है। फिलहाल किसी भी परिजन ने कोई तहरीर अब तक नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पुलिस के मुताबिक नशे में की है दोनों ने आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed