फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   रेप के आरोपी युवक को मारी गोली

रेप के आरोपी युवक को मारी गोली

Mon, 02 Oct 2017 12:27 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
रेप के आरोपी युवक को मारी गोली
कालपी। नगर में रेप के आरोपी युवक को गोली मार दी गई। वह मुहर्रम पर कर्बला से फातिहा पढ़कर लौट रहा था। गोली पेट छूकर निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस सीएचसी ले गई जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। कालपी इंस्पेक्टर संजय गुप्ता का कहना है कि पुरानी रंजिश में गोली मारी गई है। घायल की हालत नाजुक बनी है। उसके होश में आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिर भी मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


कालपी के मोहल्ला महमूदपुरा निवासी अजमत खान (40) पुत्र मुमताज खान पर महिला से रेप करने का आरोप है। शनिवार शाम सात बजे मुहर्रम के अवसर पर वह नगर के कर्बला में फातिहा पढ़ने गया था। वहां से निकलकर घर आ रहा था तभी कर्बला के गेट पर बाइक सवार लोगों ने तमंचे से गोली मार दी। गोली अजमत के पेट को छूकर निकल गई, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। हमलावर तमंचा लहराते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


जिससे वहां हड़कंप मच गया। इलाकाई लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस आनन फानन में अजमत को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां से हालत गंभीर देख चिकित्सक ने कानपुर हैलट रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं परिजनों ने नगर के ही रईस, चुन्ना, अच्छे व उसके बेटे सद्दाम जोकि बांदा में पुलिस सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है, पर गोली मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालपी इंस्पेक्टर का कहना है कि इन्हीं में से एक ने अजमत पर पत्नी को बंधक बनाकर बलात्कार करने का आरोप लगाया था। मामला संदिग्ध है, जिसकी जांच की जा रही है। अजमत के होश में आने के बाद बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने भी अभी तक तहरीर नहीं दी है। अजमत पर रेप का आरोप लगा है। जिस पर उसे दो माह पहले पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया था। 15 दिन पहले हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर अजमत रिहा होकर आया था।

-कालपी के कर्बला इलाके का मामला
-हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed