फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बस के चालक परिचालक समेत चार पर मुकदमा दर्ज

बस के चालक परिचालक समेत चार पर मुकदमा दर्ज

Sun, 17 Mar 2019 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
बस के चालक परिचालक समेत चार पर मुकदमा दर्ज
बिधूना (औरैया)। प्राइवेट बस में परिवार के साथ सफर कर रहे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान के बैग से 53 हजार रुपये नगद समेत जेवरात चोरी किए जाने के मामले में पुलिस ने बस के चालक और परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने परिचालक को पहले दिन से ही हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन



बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोपियापुर निवासी धर्मेश कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान है। जो अपने परिवार के साथ दिबियापुर से प्राइवेट बस संख्या यूपी 78 टी 5759 से सवार होकर बिधूना आ रहे थे। तभी धर्मेश कुमार ने अपना बैग बस के बोनट पर रख दिया। जिसके बाद बैग को चालक के पीछे रख दिया। धर्मेश कुमार अपने परिवार को बस में बैठने के लिए बस में चढ़ाने लगा तभी बैग से 53 हजार रुपया व लगभग तीन लाख 18 हजार रुपये कीमत के जेवरात पार कर दिए गए। पीड़ित जवान ने बस चालक अजीत कुमार निवासी सुन्दरपुर थाना बिधूना, परिचालक भारत सिंह निवासी हमीरपुर थाना बिधूना व अनिल कुमार निवासी जावा बुलन्दशहर, तालिम सिद्दीकी पुर्वा मके थाना बिधूना के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने बस के परिचालक को घटना के बाद ही हिरासत में ले लिया था। पुलिस पूछताछ करने में लगी हुई है।
विज्ञापन


-जवान के बैग से 53 हजार नगद और जेवर चोरी का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed