{"_id":"5c51f038bdec2273a519648e","slug":"31548873784-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत छह ससुरालीजनों पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति समेत छह ससुरालीजनों पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। एक विवाहिता ने महिला थाना पुलिस को तहरीर देकर पति समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। तहरीर में पीड़िता ने दहेज की मांग पूरी न कर पाने पर ससुरालीजनों पर फांसी लगाकर हत्या करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
एरवाकटरा क्षेत्र के ग्राम बरौनाकला निवासी शालिनी त्रिपाठी पुत्री कृपा नारायण दुबे ने महिला थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी 11 मई 2018 को अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मुरादगंज निवासी अभिषेक त्रिपाठी पुत्र सुरेंद्र नारायण से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन उससे दहेज में एक लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बनाने लगे। मांग की अनसुनी की तो ससुरालीजन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
19 जनवरी को गले में फांसी का फंदा लगा दिया। बताया कि इस पर चीखने चिल्लाने पर कुछ लोग वहां आ गए, जिससे वह किसी तरह से बच गई। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने पति अभिषेक त्रिपाठी, ससुर सुरेंद्र नारायण, सास प्रतिभा त्रिपाठी के अलावा ननद आराधना, ननदोई रवि कुमार निवासी गांधी नगर इटावा, अश्वनी भदौरिया निवासी ग्राम ततारपुर मुरादगंज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
-फांसी लगाकर विवाहिता की हत्या करने के प्रयास का मामला
अमर उजाला ब्यूरो