{"_id":"5bfc3c80bdec22417810c2ef","slug":"31543257216-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने पहुंची चेयरमैन की गाड़ी, पुलिस से ठनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने पहुंची चेयरमैन की गाड़ी, पुलिस से ठनी
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
रामपुरा (जालौन)। भाजपा चेयरमैन की गाड़ी थाने पहुंचने पर हंगामा हो गया। चेयरमैन शैलेंद्र सिंह ने आलाधिकारियों तक मामला पहुंचाया तो थाना पुलिस ने गाड़ी छोड़ने की बात कही। इसके बाद चेयरमैन इस बात पर अड़ गए कि गाड़ी चला रहे उनके भतीजे का कुछ पता नहीं चल रहा है। थाना प्रभारी सुनील तिवारी का कहना है कि चेयरमैन का भतीजा उन्हीं के घर पर है, बेवजह आरोप लगा रहे हैं।
चेयरमैन के मुताबिक, सोमवार की शाम उनका भतीजा अपनत्व उनकी स्कार्पियो लेकर निकला था, तभी कहीं उसकी गाड़ी पुलिस की जीप से छू गई। इस पर पुलिस गाड़ी को लेकर थाने आ गई और उसे सीज करने की कार्रवाई करने लगी। चेयरमैन का कहना है कि उन्होंने जब मामले से आलाधिकारियों को अवगत कराया तो थाने से फोन आया कि गाड़ी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई और आकर उसे ले जाएं।
चेयरमैन का कहना है कि जब से पुलिस ने गाड़ी उठाई है, तभी से भतीजा अपनत्व भी लापता है, उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। थाना प्रभारी का कहना है कि देर शाम तक न तो चेयरमैन गाड़ी ही लेने आए हैं और न ही भतीजे के लापता होने संबंधी कोई तहरीर ही दी है।
विज्ञापन
वहीं अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी का कहना है कि वह मौके पर सीओ को भेजकर मामले की जांच करा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो गाड़ी अब चेयरमैन और थानेदार के बीच मूंछ की लड़ाई हो गई है। चेयरमैन चाहते हैं कि थानेदार गाड़ी उनके घर तक पहुंचाएं जबकि पुलिस भी इस बात पर अड़ी है कि गाड़ी चेयरमैन आकर स्वयं थाने से ले जाएं।