{"_id":"5bc6311bbdec2269807df621","slug":"31539715355-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटीन संचालक से लेकर कर्मियों तक से पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटीन संचालक से लेकर कर्मियों तक से पूछताछ
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। इलाहाबाद बैंक मंडी शाखा में हुई चोरी के खुलासे के लिए मंगलवार को पुलिस ने शाखा के पास चल रही कैंटीन संचालक और बैंक के कुछ कर्मचारियों तक से पूछताछ की गई। वहीं बैंक अधिकारियों ने सभी फाइलों की गिनती की, इसके अलावा बैंक सुरक्षा की टीम एवं एजीएम ने भी बैंक का निरीक्षण कर घटना की जानकारी की। कोतवाल संजय गुप्ता का कहना है कि मंडी परिसर के आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे हैं।
बता दें कि सोमवार को इलाहाबाद बैंक मंडी शाखा में उस समय हड़कंप मच गया जब सुबह बैंक खुलते ही बैंक कर्मचारियों ने रोशनदान के नीचे सीलिंग टूटी हुई देखी। चोरों ने बैंक के भीतर से लैपटॉप और डीवीआर पार कर दिया था, जबकि कैश को हाथ तक नहीं लगा सके थे।
मंगलवार को एजीएम आरके चौधरी व बैंक की सुरक्षा टीम के सिक्योरिटी अफसर पुनीत कुमार भी बैंक पहुंचे और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शाखा प्रबंधक मागीराम ने बताया कि फिलहाल बैंक की सभी महत्वपूर्ण फाइलें सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
एजीएम ने बैंक में पीछे की ओर तार फेसिंग कराने के लिए कहा। चोरी गए डीवीआर के स्थान पर बैंक में नया डीवीआर मंगवाकर लगवा दिया गया है। जिससे सीसीटीवी कैमरे काम करने लगे हैं।
फालोअप
एजीएम ने भी घटना की जानकारी ली, देखी गईं फाइलें
अमर उजाला ब्यूरो