{"_id":"5a71b41c4f1c1ba0268b7783","slug":"31517401116-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने युवक की मारपीट कर जान से मारने की नियत से किया फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने युवक की मारपीट कर जान से मारने की नियत से किया फायर
Updated Wed, 31 Jan 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायालय के आदेश पर सात लोगों पर रिपोर्ट
- 21 अक्टूबर को दबंगों ने युवक की मारपीट कर झोंका था फायर
- पीड़ित ने तीन नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया।
न्यायालय के आदेश पर तीन नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारायनपुर मंदिर के दर्शन कर लौट रहे युवक पर आधा दर्जन हमलावरों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया था। जिससे युवक बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर के खिड़की साहब राय निवासी राजेश वर्मा पुत्र महेशचंद्र ने न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि विगत 21 अक्टूबर को वह नारायनपुर स्थित काली मंदिर में दर्शन करने जा रहा था। वापस लौटते समय शिवम शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा, शिवम शर्मा की मां, सोनू ठाकुर व चार अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोक लिया और बिना किसी कारण से उसके साथ पिटाई करने लगे। जब युवक ने गालियों का विरोध किया तो उक्त दबंगों लात-घूसों व लाठी-डंडों से उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। जिससे उसे गंभीर चोंटे आई हैं। पीड़ित ने उक्त दबंगों ने जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया। जिससे वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने बताया कि कोतवाली गया तो उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी पवन पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना नारायनपुर चौकी इंचार्ज राममनोज द्विवेदी कर रहे हैं।