{"_id":"5a301ead4f1c1bb34a8b5c86","slug":"31513103021-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर जानलेवा हमला कर सोने की चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर जानलेवा हमला कर सोने की चेन लूटी
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। माधौगढ़ कस्बे में सरे बाजार एक युवक पर जानलेवा हमला कर सोने की चेन लूट ली गई। युवक की तहरीर पर पुलिस ने हमला करने वाले दो लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास व लूट की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
कस्बा माधौगढ़ के मोहल्ला विजय नगर निवासी गौरव तोमर पुत्र यदुनाथ सिंह ने बताया कि रविवार की दोपहर वह कस्बे के चितौरा बस स्टैंड पर किसी काम से जा रहा था। तभी वहां बाइक से कस्बे के ही रहने वाले नीरू खटीक पुत्र थगोले व जितेंद्र कोरी पुत्र परमात्मा शरण बाइक से आए और उसका रास्ता रोक लिया।
वह वहां से जाने लगा तो उसके साथ गालीगलौज करने लगे। गौरव के विरोध करने पर नीरू ने उसे पकड़ा और जितेंद्र ने उसकी खोपड़ी में चाकू से प्रहार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। यह देखकर वहां लोगों की भीड़ लग गई। जिस पर नीरू व जितेंद्र ने गौरव के गले में पड़ी सोने की जंजीर लूटी और उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
विज्ञापन
इलाकाई लोगों ने गौरव को अस्पताल पहुंचाया। वहां से इलाज कराने के बाद वह सोमवार की देर शाम कोतवाली पहुंचा और उक्त दोनों हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधर पर नीरू व जितेंद्र के खिलाफ हत्या का प्रयास व लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
कस्बा माधौगढ़ में हुई वारदात, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो