फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पीड़ित ने पुलिस को दिया शिकायती पत्र

पीड़ित ने पुलिस को दिया शिकायती पत्र

Sun, 24 Mar 2019 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित ने पुलिस को दिया शिकायती पत्र
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भडारीपुर निवासी छोटेलाल पुत्र दुजू कोरी ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। उसने एक दबंग पर भाई को गायब करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



पीड़ित ने बताया कि उसका भाई रामबाबू उर्फ बब्बी गांव के ही एक व्यक्ति के यहां लगभग 20 सालों से काम करता था। उसे आज तक उसने मजदूरी नहीं दी। जब भी उसके भाई ने मजदूरी मांगी तो मारपीट की जाती थी। उसने उस व्यक्ति पर भाई को बंधक बनाकर घर में रखने की बात कही है। बताया कि गत 18 मार्च को वह अपने भाई से मिलने गया तो उसने दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर उससे गालीगलौज की और मारापीटा।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि उसे आशंका है कि दबंग ने ही उसके भाई को गायब कर दिया है। उसने गांव के ही तीन व्यक्तियों के खिलाफ भाई के अपहरण की झूठी सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। पीड़ित ने बताया कि दबंग द्वारा किए गए कार्य में गांव निवासी तीन व्यक्तियों पर अपहरण किए जाने का लगाया जा रहा आरोप पूरी तरह से झूठा है। उन लोगों का इस मामले से कोई लेना-देना ही नहीं है। छोटे लाल ने पुलिस से उक्त प्रार्थना पत्र पर गंभीरता पूर्वक कार्रवाई करते हुए उसके भाई को दबंग के चंगुल से बचाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-मजदूरी मांगने पर मारपीट करने का भी लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed