फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   वारंटियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस ने प्रधान के घर में किया ताडंव

वारंटियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस ने प्रधान के घर में किया ताडंव

Tue, 26 Feb 2019 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
वारंटियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस ने प्रधान के घर में किया ताडंव
औरैया/अयाना। बिजली चोरी के वारंटी पूर्व प्रधान को पकड़ने पहुंची पुलिस ने घर में जमकर उत्पात मचाया। प्रधान की बेटी का आरोप है कि पुलिस ने रात में उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ की और लाखों रुपये के जेवर, बोलेरो, ट्रैक्टर और बाइक ले गए। पुलिस का कहना है कि वह वारंटियों को गिरफ्तार करने पहुंची थी, पर प्रधान के घर से पुलिस पार्टी पर फायर किए गए हैं। आरोपी पूर्व प्रधान और उनके दो बेटों के खिलाफ अयाना थाने में पुलिस पार्टी पर हमला किए जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के विरोध में सोमवार को एक ट्रैक्टर सवार ग्रामीणों ने ककोर मुख्यालय पहुंचकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भासौन के मजरा रहटौली के प्रधान कोमेंद्र देवी हैं। इनके पति भोले भी गांव के पूर्व प्रधान रह चुके हैं। पूर्व प्रधान भोले के खिलाफ अयाना थाने में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज था। वह न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहे थे। न्यायालय से वारंट जारी होने पर रविवार की रात 12 बजे अयाना थाना पुलिस ने उनके घर में दबिश डाली थी।
विज्ञापन


भोले की पुत्री खुशबू का आरोप है कि पुलिस ने रात 12 बजे पूर्व प्रधान भोले के लिए आवाज लगाई तो घर से उसने कहा कि पिता जी घर में नहीं है। वह और उनकी मां वर्तमान प्रधान कोमेंद्र देवी है। आरोप है कि पुलिस पार्टी मकान के बाहर लगी टीन के सहारे घर के अंदर घुस आई और घर के अंदर जमकर उत्पात मचाया। पुलिस ने कुर्सी, टेबल, चारपाई, फ्रिज, कूलर, टीवी क्षतिग्रस्त कर बक्सों के ताले तोड़ दिए। 15 हजार रुपये नगद, सोने की करधनी, हार, तीन अंगूठी, चार जंजीर, आठ चूड़ी, आधा किलो चांदी, समेत घर के बाहर खड़ी एक बोलेरो, ट्रैक्टर और बाइक अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के संबंध में अयाना थाना के एसआई हितेश कुमार ने बताया कि वारंटियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस रहटौली गई थी। जब पूर्व प्रधान भोले के घर में दबिश दी तो पूर्व प्रधान के घर से पुलिस पार्टी पर दो फायर किए गए। जिसकी सूचना अजीतमल सीओ को दी गई। सीओ अजीतमल मौके पर पहुंचे तो उनके सामने भी फायर किए गए। मामले में पूर्व प्रधान भोले और उनके दो बेटों चिंटू और विष्णु के खिलाफ पुलिस पार्टी पर हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।

इसी मामले को लेकर सोमवार को घटना के विरोध में दूसरे दिन सोमवार को पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, अवधेश कुमार भदौरिया, प्रदीप सिंह चौहान, नर्सिंग प्रधान मानपुर और गांव के ग्रामीण एक ट्रैक्टर में सवार होकर ककोर मुख्यालय पहुंचकर नवागंतुक एसपी से न्याय की गुहार लगाई। साथ ही पूर्व प्रधान भोले के चचेरे भाई उजागर सिंह ने अयाना थाने के सिपाही सत्यवीर पर छाती पर बंदूक लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed