फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   शराबियों ने दुकानदार को पीटा, किया पथराव, आधा दर्जन घायल

शराबियों ने दुकानदार को पीटा, किया पथराव, आधा दर्जन घायल

Sat, 03 Mar 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
शराबियों ने दुकानदार को पीटा, किया पथराव, आधा दर्जन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अजीतमल(औरैया)। शनिवार को बाबरपुर कस्बे में फफूंद रोड पर दोपहर एक करीब एक बजे नशे में धुत बाइक सवारों ने पैदल जा रहे एक राहगीर को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद नशे में धुत बाइक सवार युवक राहगीर की गलती को हवाला देते हुए राहगीर के साथ के साथ मारपीट करने लगे। राहगीर को पिटता देख आसपास के दुकानदारों ने मौके पर पहुंचकर राहगीर को बचाने का प्रयास किया तो नशे में धुत बाइक सवार युवक बाद में देख लेने की धमकी देकर भाग गए।

दोपहर करीब तीन बजे आधा दर्जन युवक किराना व्यवसायी राम विलास मिश्रा की दुकान पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी और दुकान के बाहर रखा सामान फेंक दिया। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार एकत्रित हो गए। तो युवकों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिससे सड़क पर निकलने वाले आधा दर्जन रहागीर सहित दुकानदार राम विलास , शेष नारायण , विनीत सविता, नानकचंद्र, विकास आदि घायल हो गए। जिसके बाद दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी और कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी विष्णु गौतम और उपनिरीक्षक सूर्यभान दुबे ने मौके पर पहुंचकर एक उपद्रवी सुधीर कुमार राजपूत को मौके से पकड़ लिया। जबकि श्याम राजपूत , कल्लू राजपूत ,संजय सिंह निवासी उम्मेदपुर थाना अजीतमल मौके पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना के बाद दुकानदारों ने विरोध में अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिया और चेयरमैन प्रतिनिधि मदन लाल पोरवाल और पूर्व चैयरमैन रामदर्शन कठेरिया सहित सैकड़ों व्यापारी कोतवाली पहुंचे और आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करते हुए जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इस संबंध में कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी विष्णु गौतम ने बताया कि तहरीर मिली कि मुकदमा दर्ज कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


- शराबियों ने दुकानदार को पीटा, छह घायल
- पथराव में आधा दर्जन लोग हुए घायल, पुलिस मामले की जांच में जुटी



























































































































































































































































































































































































फोटो03एयूआरपी21- कोतवाली में मौजूद भीड़
फोटो03एयूआरपी22- मारपीट में घायल हुआ युवक
फोटो03एयूआरपी23- दुकान में बिखरा पड़ा सामान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed