{"_id":"5c9d176bbdec2213f6783bd5","slug":"201553799019-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के खुलासे में पूछताछ के लिए लाए गए युवक की बिगड़ी हालत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के खुलासे में पूछताछ के लिए लाए गए युवक की बिगड़ी हालत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव दखनाई में करीब 25 दिन पूर्व हुई युवक की हत्या के मामले में पूछताछ के लिए एक युवक को पुलिस थाने ले गई, जहां उसकी हालत बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई लेकिन हालत में सुधार न होने पर निजी अस्पताल में ले जाया गया। हालत में सुधार होने के बाद पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
22 दिन पूर्व उमेश कुमार उर्फ मनीष पुत्र कैलाश बाबू निवासी दखनाई की हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में चार दिन पहले थाना पुलिस आकाश नाम के युवक को थाने लाई थी। पूछताछ चल रही थी कि उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गया। सिसे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए । मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो पुलिस ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। तबीयत सुधरी तो पुलिस ने घर भेज दिया। थाने के इंस्पेक्टर संजीव सिंह राठौर ने बताया कि युवक के पेट में अचानक दर्द होने लगा था। संभवतया उसे पथरी होगी। उसे सीएचसी दिबियापुर ले जाया गया था। ड्यूटी पर तैनात डॉ अब्दुल करीम ने बताया कि युवक के पेट में दर्द की शिकायत थी। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया था।
-हत्या के मामले में पूछताछ को ले गई थी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो