फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पांच खनन माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पांच खनन माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 15 Oct 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
पांच खनन माफिया के खिलाफ  मुकदमा दर्ज
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के देवकली चौकी क्षेत्र में अवैध खनन में 10 ट्रकों को सीज करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार को जनपद जालौन की ओर से मौरंग और गिट्टी लदे 10 ट्रकों को टीम ने पकड़ा था। इन ट्रकों के पास किसी भी तरह का प्रपत्र न मिलने पर उन्हें सीज कर दिया गया था।
विज्ञापन


खनन निरीक्षक मनोज कुमार ने कोतवाली में सिंटू पुत्र उदयवीर सिंह निवासी नगला गोकुल थाना करहल जनपद मैनपुरी, सर्वेश कुमार पुत्र लवकुश निवासी नगला रामपाल थाना करहल जनपद मैनपुरी, हिमांशु चौधरी पुत्र राधेश्याम निवासी ओमनगर औरैया, शिवम अग्निहोत्री पुत्र ओमप्रकाश निवासी ब्रह्म नगर औरैया, विशाल शुक्ला पुत्र अशोक शुक्ला निवासी समरथपुर आनेपुर कोतवाली औरैया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


खनन निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान किसी प्रपत्र को नहीं दिखाया गया था। जबरन ट्रक ले जाने का दबाव बनाने और टीम द्वारा ओवरलोड ट्रक न छोड़ने पर धमकी देने, सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed