{"_id":"5c840766bdec2213e3053c5e","slug":"191552156518-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में घुसकर चोरों लाखों का माल किया पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों में घुसकर चोरों लाखों का माल किया पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बाकरपुर बोहरा में शुक्रवार रात चोरों ने दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। नगदी समेत लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। घटना की जानकारी सुबह होने पर हुई। इस मामले में पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
बाकरपुर बोहरा निवासी अवध चतुर्वेदी ने शनिवार को कोतवाली पुलिस को दी तहरीर मेें बताया कि शुक्रवार की शाम आलू की खुदाई करने खेत गए थे। घर पर मां, भाभी व भाई -बहनें थीं। रात के समय चोर पीछे दीवार के रास्ते सीढ़ी से घर में घुस गए। जिस कमरे में परिजन सो रहे थे, उसकी बाहर से कुंडी बंद कर दी। बक्सों के ताले तोड़कर 65 हजार रुपये और लगभग तीन लाख रुपये के जेवर पार कर दिया। कपड़े, बेडशीट व गृहस्थी का सामान भी ले गए। घटना की जानकारी सुबह लगभग पांच बजे तब हुई। बहन ने फोन करके बताया कि कमरों के बाहर की किसी ने कुंडी लगा दी है। घर पहुुंचा तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा है।
यूपी 100 पुलिस को फोन से घटना की सूचना दी। अवध चतुर्वेदी ने बताया कि चोर उनके घर से नगदी व तीन लाख रुपये के जेवरात ले गए हैं। वहीं गांव निवासी चंदन पुत्र रामऔतार निवासी बाकरपुर ने बताया कि घर पर तीन माह से ताला लटका हुआ है। वह दिल्ली में प्राइवेट कंपनी मेें काम करते हैं। पूरा परिवार वहीं है। बताया कि उनके परिजनों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। घर में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ था। साथ ही उसमें रखे जेवरात भी गायब थे। बताया कि चोरों ने लगभग 65 हजार रुपये का नुकसान पहुंचाया है। दोनों घटनाओं में पीड़ितों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
-बाकरपुर बोहरा में हुई दो चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत
अमर उजाला ब्यूरो