{"_id":"5c7040f8bdec22270200e553","slug":"191550860536-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरओ प्लांट आपरेटर से गाली गलौज कर चाबियां छीनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरओ प्लांट आपरेटर से गाली गलौज कर चाबियां छीनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। पाता चौकी क्षेत्र में एनटीपीसी के आरओ पानी प्लांट में दो युवकों ने आपरेटर से गालीगलौज और मारपीट की। कागजात और चाबी लेकर चले गए। पीड़ित की सूचना पर पुुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गांव सींगनपुर व छिद्दी का पुर्वा के बीच स्कूल के पास एनटीपीसी ने ग्रामीणों के लिए शुद्ध पानी के लिए आरओ प्लांट लगवाया है। इसकी देखरेख करने के लिए रामपाल पुत्र श्रीकृष्ण निवासी गांव घेरा (दिबियापुर) आपरेटर है। बताया कि शुक्रवार को वह ग्रामीणों को पानी दे रहा था कि दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे दो युवक शराब के नशे में आए और ऑपरेटर को गाली देने लगे। जब विरोध किया, तो पानी निकालने वाला डिजीटल कार्ड तथा प्लांट के गेटों की चाबियां और रजिस्टर छीन ले गए। पीड़ित ने डायल 100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
-एनटीपीसी ने पानी को फिल्टर करने के लिए लगवाया है प्लांट
अमर उजाला ब्यूरो