फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   तमंचा लगाकर बाइक सवार युवक को लूटा

तमंचा लगाकर बाइक सवार युवक को लूटा

Thu, 11 Oct 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
तमंचा लगाकर बाइक सवार युवक को लूटा

विज्ञापन
रामपुरा (जालौन)। बाइक सवार युवक के साथ मारपीट कर तमंचे के बल पर नशेबाजों ने उसके तीन हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। वहीं थाना प्रभारी लाखन सिंह यादव का कहना है कि मामला आपसी विवाद का है। लूट की बात गलत है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


मल्हानपुर निवासी हरिशंकर पुत्र कृष्ण प्रसाद ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात वह बाइक से अपने भाई को लेने जायघा गांव जा रहा था। मई मोड़ पर क्षेत्र के ही दो लोग बैठे थे। ये नशे में थे। इन लोगों ने उसकी बाइक रोकी और चाबी निकालकर रुपये की मांग करने लगे। मना करने पर पीटा। एक ने कमर से तमंचा निकालकर उसकी ओर तान दिया और दूसरे ने जेब से तीन हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


इसी दौरान किसी कार को आते देख दोनों धमकी देते हुए भाग निकले। फिलहाल पुलिस ने भुक्तभोगी को कार्रवाई का आश्वासन देकर टरका दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों का पुराना विवाद है। वहीं पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस जानबूझ कर मामले में हीलाहवाली कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-मंगलवार की रात मई मोड़ की घटना, पुलिस बता रही आपसी विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed