{"_id":"5b50d06a4f1c1b41748b5bf2","slug":"191532022890-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई माह से जिले भर में डाक टिकट व पोस्टल आर्डर की बिक्री ठप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कई माह से जिले भर में डाक टिकट व पोस्टल आर्डर की बिक्री ठप
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो19एयूआरपी24- डाकघर में डाक टिकट की बिक्री बंद रहने से पसरा सन्नाटा
डाक टिकट व पोस्टल आर्डर की बिक्री ठप
- डाकघर में नए सॉफ्टवेयर की स्थापना के बाद से संकट
- दिबियापुर डाकघर में टिकट व पोस्टल आर्डर आसानी से मिल रहे
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। डाकघर में बीते एक माह से टिकटों और पोस्टल आर्डर की बिक्री पूरी तरह से ठप है। शहर वासियों को पोस्टल आर्डर व डाक टिकट के लिए दूसरे शहरों के डाकघरों में जाना पड़ रहा है। हालांकि दिबियापुर डाकघर से टिकट व पोस्टल आर्डर आसानी से मिल रहे हैं। शहर के डाकघर में ये समस्या नए सॉफ्टवेयर की वजह से हो रही है।
मालूम हो कि कुछ माह पूर्व ही औरैया के डाकघर को सीएसआई रोल ऑउट साफ्टवेयर से जोड़ा गया। इसके बाद से डाकघर का सारा कार्य आनलाइन हो गया। इस साफ्टवेयर के जरिये ही डाकघर अब लखनऊ स्थिति मुख्य कार्यालय से डाक टिकटों की खरीद करते हैं। तकनीकी खराबी की वजह से औरैया डाकघर द्वारा मुख्यालय में डाक टिकटों के लिए जमा किए गए रुपयों का डाटा ऑन लाइन कंप्यूटर पर दर्ज नहीं हो रहा है। इस वजह से डाकघर में टिकटों की बिक्री बंद है। मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर अतर सिंह ने बताया कि एक माह पहले जिले भर के डाकघरों को ऑन लाइन सुविधा से जोड़ने के लिए नया साफ्टवेयर सीएसआई रोल आउट कंप्यूटरों में इंस्टाल किया गया था। उसके बाद से ही यह समस्या आ रही है। हालांकि दिबियापुर में कामकाज चल रहा है। उन्होंने कहाकि उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा रहा है। हालांकि डाक टिकट व पोस्टल आर्डर आदि की उपलब्धता न हो पाने से विभाग को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है।