{"_id":"5b3bc7784f1c1b86288b4741","slug":"191530644344-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से पत्नी को ससुराल लेने जा रहे युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आया, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक से पत्नी को ससुराल लेने जा रहे युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आया, मौत
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव तुर्कीपुर का युवक सोमवार रात को पत्नी को मायके से लिवाने के लिए कानपुर देहात के रनिया जा रहा था। रास्ते में किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
ग्राम तुर्कीपुर-चित्तर सिंह निवासी विनय शुक्ला (36) सोमवार की रात दस बजे पत्नी रीमा को लेने उसके मायके कानपुर देहात के रनियां जा रहा था। जैसे ही वो बाइक से कांधी गांव के करीब पहुंचा, पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक बाइक सहित सड़क पर जा गिरा। हेलमेट न लगाए होने के चलते उसके सिर पर गंभीर चोटें आई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। उधर, हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। विनय की मौत से पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। उसके दो बच्चे हैं। जिसमें सबसे बड़ी पुत्री पलक पांच साल की और पुत्र पारस अभी सवा साल का ही है।