फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   दो लाख की मांग पूरी न होने पर महिला को पीटकर निकाला

दो लाख की मांग पूरी न होने पर महिला को पीटकर निकाला

Tue, 10 Oct 2017 10:59 PM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
दो लाख की मांग पूरी न होने पर महिला को पीटकर निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया।
अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाने न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना एरवाकटरा में दी तहरीर में कस्बा निवासी रजनी ने बताया कि उसके पिता ने उसकी शादी कुकरकाट निवासी जय सिंह के साथ सामर्थ्य के अनुसार की थी। शुरूआत में तो सब ठीक रहा लेकिन कुछ ही दिनों बाद ससुराली दहेज के लिए ताना देने लगे। इसके बाद वह दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर वह उसे प्रताड़ित करने लगे। यह बात उसने अपने मायके वालों को बताई तो उन्होंने दहेज देनेे में असमर्थता जताई। इस पर ससुरालियों ने उसे बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


मायके वालों ने ससुरालियों को समझाया मगर वह लोग नही माने और उसके साथ मारपीट करते रहे। पीड़िता ने जब विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति जयसिंह, देवर कौशल, ससुर शंकर लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरूकर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed