फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट कर तोड़फोड़ करने का आरोप

पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट कर तोड़फोड़ करने का आरोप

Sat, 09 Sep 2017 11:16 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट कर तोड़फोड़ करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया (ब्यूरो)। फफूंद थाना क्षेत्र के मोहल्ला तरीन निवासी एक महिला ने शुक्रवार को आईजी कार्यालय जाकर शिकायती पत्र दिया। जिसमें महिला ने फफूंद थानाध्यक्ष व अन्य पुलिसकर्मियों पर घर में घुसकर मारपीट करने व तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है।

आईजी को दिए शिकायती पत्र में फफूंद के मोहल्ला तरीन निवासी सुमन देवी पत्नी शोभाराम ने आरोप लगाया है कि विगत 27 अगस्त को मोहल्ले के कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी, जिस पर उसने पुलिस में शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिस पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट की शरण लेने पर थानाध्यक्ष फफूंद अनिल कुमार पांडेय उससे रंजिश मानने लगे। जिस पर आठ सितंबर शुक्रवार की शाम थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय अपने पुलिस बल के साथ उसके घर पहुंचे और जातिसूचक गालियां दी व जान से मारने की धमकी दी। रोकने पर उसके पति तथा बेटे के साथ मारपीट की और घर में रखा सामान तोड़ दिया। पीड़िता ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस सबंध में फपूंद थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को मोहल्ले में दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ था। जिस पर वह आरोपियों को पकड़ने गए थे। यह लोग स्मैक के कारोबार में लिप्त है कई बार जेल चुके है। अब सख्ती होने पर अनर्गल आरोप लगा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed