{"_id":"5c8bf3fdbdec22141835315a","slug":"181552675837-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर लगाया वसूली का आरोप, एसपी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर लगाया वसूली का आरोप, एसपी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककोर (औरैया)। एक चौकी प्रभारी पर जानवरों को लेकर पशु बाजार जा रहे पिकप चालकों को रोकने और उनसे रुपये न देने पर मारपीट का आरोप लगा है। पिकअप चालकों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर दी। ग्रामीणों ने एसपी से मामले की जांच कर न्याय की गुहार लगाई है।
शुक्रवार को कुदरकोट गांव अंशुमान, अखिलेश, विजय ग्रामीणों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि तीनों लोग भाडा गाड़ी चलाते हैं। इससे होने वाली आमदनी से वे अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। बताया कि गुरुवार को पिकअप से जानवरों को लेकर पशु बाजार कुदरकोट जा रहे थे। रास्ते में चौकी प्रभारी ने पुलिस फोर्स के साथ उसे रोक लिया और जबरन चौकी चलने की बात कही।
जब उसने कारण पूछा तो सिपाहियों ने उनके साथ मारपीट की। बताया कि चौकी ले जाकर भी पुलिस ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही उससे 20 हजार रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से मांगे। बताया कि चौकी प्रभारी व सिपाहियों ने उन्हें रुपये लेकर छोड़ा। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराने और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की। एसपी ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
-ग्रामीणों ने एसपी से मामले की जांच कर न्याय की गुहार लगाई
अमर उजाला ब्यूरो