फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   अवैध खनन करने पर आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

अवैध खनन करने पर आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 12 Dec 2017 11:53 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन करने पर आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
एट/कोटरा। कोटरा क्षेत्र में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर खनन माफिया ट्रैक्टरों से मौरंग भरना शुरू कर देते है। सोमवार की रात अवैध खनन कर ट्रैक्टरों से मौरंग भरकर ले जाई जा रही थी तभी वन विभाग के अधिकारी पहुंच गए। खनन माफिया व मजदूर ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकले। वन रेंज अधिकारी मो. रहमान खान की तहरीर पर कोटरा थाने में आठ लोगों के खिलाफ अवैध खनन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारियों को सोमवार देर शाम मुखबिर से कोटरा क्षेत्र में मौरंग का अवैध खनन होने की सूचना मिली। जानकारी पुख्ता होने पर वन रेंज अधिकारी ने अपनी टीम व पुलिस के साथ ग्राम नुनवई में दबिश दी तो वहां पर ट्रैक्टर में मौरंग भरी जा रही थी। टीम को देखते ही वहां अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन


खनन माफिया, ट्रैक्टर चालक व मजदूर ट्रैक्टरों को मौके पर छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वन रेंज अधिकारी की तहरीर पर कोटरा थाने में खनन माफिया धीरज पालीवाल पुत्र सतीश पालीवाल, नीरज पालीवाल पुत्र ओम पालीवाल निवासीगण ग्राम धुरट थाना कोटरा, कप्तान यादव पुत्र कल्लू यादव व बलवान पाल पुत्र गोकुल पाल निवासीगण ग्राम सेवड़ी थाना एट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पकड़े गए ट्रैक्टर इन्हीं लोगों के है।


इनके अलावा मौरंग भर रहे मजदूर सुकडू कुशवाहा, मोदी खंगार, बबलू पाल निवासीगण ग्राम धुरट थाना कोटरा व वीरपाल पुत्र गोकुल पाल निवासी ग्राम सेवड़ी थाना एट के खिलाफ भी अवैध खनन करने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस इन सभी की तलाश में जुटी है।

-कोटरा में रात में हो रहा था मौरंग का अवैध खनन
-ट्रैक्टर छोड़कर कर भागे खनन माफिया व मजदूर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed