फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बिजली चोरी में 14 के खिलाफ एफआईआर

बिजली चोरी में 14 के खिलाफ एफआईआर

Wed, 23 Aug 2017 12:31 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी में 14 के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कोंच (जालौन)। बिजली विभाग के आला अफसरों ने राजस्व बढ़ाने और विद्युत बिलों के बकाए की वसूली के लिए चेकिंग अभियान चलाया। जेई ग्रामीण संजय ने ऐसे 14 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एसडीओ कोंच कौशलेन्द्र सिंह के निर्देश पर अवर अभियंता ग्रामीण संजय ने विभागीय कर्मचारियों की टीम के साथ भदेवरा, तीतरा, भेंड़, खोहा सहित आधा दर्जन गांवों में बिजली चेकिंग और वसूली अभियान चलाया। 14 लोगों को कटिया डाल कर विद्युत चोरी करते पकड़ा।
विज्ञापन


उन्होंने कोंच कोतवाली में इन सभी लोगों श्यामाचरण भदेवरा, इरफान, दीपू कुमार भेंड़, मानवेन्द्र, रमाकांत, कैलाश राठौर, राजेश किशोर, कुलदीप राठौर, गिरेंद्र, महेंद्र सभी निवासी तीतरा, बलराम परिहार, बालकराम, लाखनसिंह, भगवान दास सभी निवासी खोहा के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135 में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोंच (ब्यूरो)। एसडीओ कौशलेंद्र सिंह ने कहा है कि शासन के निर्देश पर गांव गांव कैंप लगा कर सस्ते में बिजली संयोजन बांटे जा रहे हैं लेकिन इसके बाद भी लोग कटिया डाल कर बिजली चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि नागरिक किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिये वैध कनेक्शन लेकर ही विद्युत का उपभोग करें और बिलों का समय से भुगतान करें ताकि उन्हें उम्दा सप्लाई दी जा सके।

-बिजली चोरी में 14 के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed