फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   राजीनामा न करने पर दबंगों ने युवती का किया अपहरण

राजीनामा न करने पर दबंगों ने युवती का किया अपहरण

Fri, 11 Jan 2019 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
राजीनामा न करने पर दबंगों ने युवती का किया अपहरण
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम क्योंटरा निवासी एक पीड़ित पिता ने गांव निवासी दबंगों के खिलाफ एक सप्ताह पूर्व पुत्री का अपहरण किए जाने की तहरीर दी है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने अपहरण के पीछे पुराने मामले में राजीनामा करने से मना करना बताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी कि गत तीन जनवरी 2019 की शाम लगभग 7:30 बजे उसकी नाबालिग पुत्री गांव के बाहर शौच क्रिया के लिए गई थी कि तभी वहां पहुंचे वीरेंद्र उर्फ छुन्नी पुत्र राम बहादुर त्रिवेदी, सुनील पुत्र लालमन, संत कुमार पुत्र रामकिशन, रूबी पुत्री संत कुमार, शनि पुत्र मनोज कुशवाहा निवासीगण ग्राम क्योंटरा, राजवीर पुत्र निर्मल सिंह निवासी थाना भरथना जिला इटावा, पवन व सुनील कुमार पुत्रगण लालमन निवासीगण आगरा के अलावा दो अज्ञात व्यक्ति पहुंचे और पुत्री को कार में डालकर ले गए।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि इस दौरान पुत्री के साथ गई उसकी दो अन्य पुत्रियों को उन लोगों ने तमंचा दिखाकर धमकाते हुए चिल्लाने पर गोली मारने की धमकी दी। साथ ही जाति सूचक गालियों का प्रयोग किया। पिता ने बताया कि पुत्री के अपहरण के पीछे उक्त दबंगों द्वारा लगातार उससे पुराने मामले में समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था। इसे न मानने पर उन लोगों ने उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया है। उसने तहरीर में दबंगों द्वारा पुत्री की हत्या करने की आशंका भी जताई है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-पिता की तहरीर पर आठ नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed