{"_id":"5bbe4842867a552842458290","slug":"171539196994-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में युवती की लाश मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में युवती की लाश मिलने से सनसनी
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर में युवती की लाश मिलने से सनसनी
अछल्दा (औरैया)। कस्बे के निचली नहर गंगा में एक युवती का अर्द्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई है। युवती के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। अछल्दा पुलिस ने मौके पर जाकर शव को बाहर निकाला और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस युवती की शिनाख्त में जुटी हुई है। युवती के शव की दशा अपने आप में कई सवाल खड़े कर रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
क स्बा स्थित निचली गंगा नहर के पास ग्रामीणों ने एक 30 वर्षीय युवती की निचली नहर गंगा पुल के नीचे पानी में पीठ के बल लाश बहती हुई देखी। युवती की लाश देखते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची अछल्दा पुलिस ने युवती के शव को पानी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कस्बा व आसपास उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। एसओ अछल्दा शशांक राजपूत का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ निष्कर्ष तक पहुंच पाना संभव होगा।
- अछल्दा के निचली नहर गंगा में एक युवती का शव बरामद किया गया
-शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा