फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   फालोअप - ----

फालोअप - ----

Wed, 22 Aug 2018 11:54 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
फालोअप - ----
फालोअप
विज्ञापन

पकड़ से दूर है जिला पंचायत सदस्य, दहशत में परिजन
- गंभीर हालत में मौरंग व्यापारी का कानपुर हैलट में चल रहा उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। मौरंग व्यवसायी का अपहरण कर मरणासन्न हालत में फेंकने के मामले में बुधवार को पुलिस एक कदम भी नहीं चली। इधर व्यवसायी के परिवारीजनों का दिन दहशत में गुजरा। हालांकि आरोपी जिला पंचायत सदस्य व उसके साथी क्षेत्र से फरार हैं। अजीतमल कोतवाली पुलिस की मानें तो मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
मालूम हो कि सोमवार की रात अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रुरुआ निवासी मौरंग व्यवसायी गोविंद सिंह का 20 बीघा जमीन की रंजिश के चलते जिला पंचायत सदस्य प्रशांत पाल व उसके साथी घर से अपहरण कर ले गये थे। उसे मरणासन्न हालत में भर्थना बकेवर मार्ग पर फेंककर फरार हो गये। पुलिस ने मंगलवार की दोपहर एफआईआर दर्ज की। बुधवार की दोपहर पीड़ित व्यवसायी के पुत्र सुनील ने बताया कि उसके पिता गोविंद सिंह का कानपुर स्थित हैलट अस्पताल में उपचार चल रहा है। हालत में थोड़ा सुधार हुआ है। पिटाई से शरीर में आए घाव के चलते अधिक दिक्कत है।
विज्ञापन

पीड़ित व्यवसायी के पुत्र सुनील ने बताया कि घर में मौजूद लोग दहशत में हैं। किसी तरह वह दुकान पहुंचा तो वहां उसे डर लगा हुआ है कि कहीं आरोपी दोबारा हमला न कर दें। सुनील ने बताया कि पुलिस ने अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। कोतवाली प्रभारी अजीतमल बलशाही ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। त्योहार के चलते व्यस्तता के कारण पीड़ित के परिवारीजनों से नहीं मिला जा सका है। बताया कि पीड़ित को न्याय मिलेगा। आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
... लखनऊ में छिपा है जिला पंचायत सदस्य
मामला जिला पंचायत सदस्य से जुड़ा है और घटना व्यापारी के साथ हुई है। जिसको लेकर सि मामले के प्रति कुछ राजनीतिक दल के नेता, कार्यकर्ता और व्यापारी भी इस मामले में रुचि ले रहे हैं। राजनीतिक दलों और व्यापारी नेताओं की मानें तो जिला पंचायत सदस्य प्रशांत पाल के अजीतमल स्थित आवास पर ताला लगा हुआ है। सुनील के परिजनों को शक है कि जिला पंचायत सदस्य अपने साथियों के साथ लखनऊ में जाकर छिप गया है। व्यापारी नेता ब्रजेंद्र गुप्ता ने बताया कि पीड़ित व्यवसायी को न्याय दिलाने के लिए वह पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed