फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   सीज मौरंग उठाने को लेकर माफिया ने की फायरिंग

सीज मौरंग उठाने को लेकर माफिया ने की फायरिंग

Tue, 14 Aug 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सीज मौरंग उठाने को लेकर माफिया ने की फायरिंग
कालपी। बगिया गुलौली गांव में प्रशासन द्वारा सीज की गई मौरंग भरने से मना करना ग्रामीण को भारी पड़ गया। मौरंग माफिया ने गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे दहशत का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस को देखकर माफिया फायरिंग कर भाग निकले। ग्रामीण ने कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं कालपी इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्र का कहना है कि मारपीट की सूचना मिली थी। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बगिया गुलौली में प्रशासन को 60 घनमीटर व 30 घनमीटर के दो मौरंग के ढेर अवैध मिले थे। इस पर प्रशासन ने कार्रवाई कर मौरंग सीज कर दी थी। यह मौरंग गांव के अबुल लेस खां के मकान के बाहर पड़ी थी। कुछ लोगों ने उसका नाम लेकर शिकायत भी की थी कि यह मौरंग उसकी ही है।
विज्ञापन


इस पर प्रशासन ने उसे नोटिस जारी किया था और मौरंग को उसकी जिम्मेदारी में छोड़ दिया था। सोमवार सुबह दो मौरंग माफिया शाहिद बेग और सन्नू अपने कुछ साथियों के साथ अवैध असलहे लेकर ट्रैक्टर में मौरंग भरने पहुंच गए। उन्हें मौरंग भरता देख अबुल लेस ने मना किया तो उन लोगों ने गालीगलौज कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पर यूपी 100 पुलिस गांव पहुंची तो मौरंग माफियां फायरिंग करते हुए भाग निकले। पीड़ित अबुल लेस ने कोतवाली में उक्त लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर का कहना है कि गांव में मारपीट की सूचना पर फोर्स भेजी गई थी। अभी मामले की जांच की जा रही है।

कालपी के बगिया गुलौली गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed