फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   वृद्ध ने कुएं में कूदकर दी जान

वृद्ध ने कुएं में कूदकर दी जान

Fri, 03 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
वृद्ध ने कुएं में कूदकर दी जान
एट। धंगुवा कला गांव में एक वृद्ध ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहनाहै कि वृद्ध अकेला रहता था और मानसिक रूप से बीमार था।
विज्ञापन


एट थाना क्षेत्र के ग्राम धंगुवा कला निवासी प्यारेलाल कुशवाहा (65) पुत्र गिलहरी कुशवाहा घर में अकेला रहता था। गुरुवार सुबह वह घर से चंद कदम दूर स्थित एक कुएं में कूद गया। उसे कूदता देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। वह लोग दौड़कर आए और चिल्लाकर अन्य ग्रामीणों को बुलाया।

इसके बाद कुछ ग्रामीण उसे बचाने के लिए कुएं में उतर गए। जब तक वह उसे बाहर निकालकर लाए, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि प्यारेलाल घर में अकेला रहता था।
विज्ञापन


इसके अलावा वह मानसिक रूप से बीमार भी था। गांव में खाना मांगकर अपना जीवन यापन कर रहा था। उसके परिजनों के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों के बारे में पता लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एट के धंगुवाकला गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed