फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   15 हजार का इनामी राजू भोपाली गिरफ्तार

15 हजार का इनामी राजू भोपाली गिरफ्तार

Mon, 16 Jul 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
15 हजार का इनामी राजू भोपाली गिरफ्तार
उरई। आटा थाना पुलिस ने काफी समय से फरार चल रहे 15 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। इसने कई माह पूर्व आटा कस्बे की स्टेट बैंक शाखा में अपने साथियों के साथ चोरी की थी। पुलिस लाइन में एसपी अमरेंद्र सिंह ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अलावा कई मामले दर्ज है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है।
विज्ञापन


बता दें कि कई माह पूर्व आटा कस्बे की स्टेट बैंक शाखा में दीवार में सेंध लगाकर चोरी को अंजाम दिया गया था। इस चोरी को अंजाम देने वाले कुछ चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन इनका सरगना राजू उर्फ भोपाली पुत्र खेमराज निवासी मोहल्ला इंद्रा नगर उरई फरार चल रहा था। एसपी व एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी के निर्देशन व सीओ कालपी सुबोध गौतम के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन


कई दबिशों के बाद भी यह पुलिस के हाथ नहीं लगा। इसके चलते एसपी ने इसके ऊपर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। इसके अलावा उसके घर पर कुर्की की भी कार्रवाई की गई। पुलिस इसकी तलाश कर रही थी कि रविवार की सुबह आटा थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह को मुखबिर से राजू भोपाली के बारे में सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पुख्ता होने पर उन्होंने तुरंत टीम तैयार की और मुखबिर के बताए अनुसार कानपुर झांसी नेशनल हाईवे पर स्थित नवीन मंडी के गेट नंबर एक पर दबिश दी। यहां पर आरोपी राजू भोपाली वाहन के इंतजार में खड़ा था। पुलिस की जीप देखते ही वह भागने लगा तो पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस को इसके पास एक तमंचा व कारतूस बरामद किए।


पुलिस उसे पकड़कर थाने लाई, जहां उसने अपना गुनाह कबूल किया। इसके बाद पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि आरोपी राजू भोपाली काफी शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत एनडीपीएस के कई मामले दर्ज है। पुलिस ने इसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में आटा थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह, एसआई नवीन कुमार तिवारी व सिपाही भूरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

काफी समय से चल रहा था फरार, आटा की एसबीआई बैंक में की थी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed