{"_id":"5a9c3c524f1c1bbd218b6293","slug":"171520188498-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
एट। खेत से फसल की रखवाली कर घर लौट रहे किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एट थाना क्षेत्र के ग्राम बिलायां निवासी घनश्याम राठौर (67) पुत्र परमोले शनिवार की रात खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। सुबह तड़के वह अपने घर आ रहा था। गांव के बाहर से निकली रेलवे लाइन के पास पहुंचा तो उसे ट्रेन आने आहट नहीं मिली और लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आस पास मौजूद किसानों ने जब उसे ट्रेन से टकराता देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। किसानों ने तुरंत इसकी सूचना उसके परिजनों को देकर पुलिस को खबर की। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एट के बिलाया गांव की घटना, खेत की रखवाली कर लौट रहा था घर
अमर उजाला ब्यूरो