फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   एसपी ने 16 उपनिरीक्षकों की तैनाती में किया फेरबदल

एसपी ने 16 उपनिरीक्षकों की तैनाती में किया फेरबदल

Sat, 16 Dec 2017 12:05 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
एसपी ने 16 उपनिरीक्षकों की तैनाती में किया फेरबदल
उरई। एसपी अमरेंद्र सिंह ने गुरुवार की देर शाम जिले में 16 उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया। इससे पुुलिस महकमे में हड़कंप मचा रहा। हालांकि पहले 18 स्थानांतरण किए गए थे। बाद में दो उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण रोक दिया गया।
विज्ञापन


जिले में एसपी के निर्देश पर उपनिरीक्षक बृजनेश यादव को कोतवाली जालौन से कदौरा थाने भेजा गया है। दामोदर सिंह को पुलिस लाइन से कोंच कोतवाली की चौकी खेड़ा में प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन


अमर सिंह को सिरसाकलार थाने से कुठौंद थाने की कंझारी चौकी प्रभारी, अरविंद कुमार को कोंच की खेड़ा चौकी से एट थाने, हुकुम सिंह उरई कोतवाली की हाईवे चौकी से पुलिस लाइन, राजकुमार भारती को कुठौंद की कंझारी चौकी से थाना सिरसाकलार, सुरेश कुमार सिंह को थाना कोटरा से कोतवाली माधौगढ़,
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना कुठौंद, अनिल कुमार पुलिस लाइन से थाना कैलिया, बारेलाल आजाद को थाना कैलिया से कोतवाली माधौगढ़, परमेंदर सिंह को पुलिस लाइन से कोतवाली उरई, गणेश प्रसाद को पुलिस लाइन से थाना एट, सुरेंद्र कुमार को कोतवाली माधौगढ़ से थाना कोटरा, उमेश सिंह को पुलिस लाइन से कोतवाली जालौन व राजीवकांत को पुलिस लाइन से कोतवाली कालपी भेजा गया है।


इनके अलावा एसपी ने उपनिरीक्षक राजवीर सिंह को उरई की चौकी मंडी से फैक्ट्री एरिया चौकी व यशो वर्मा को पुलिस लाइन से मंडी चौकी भेजा गया है। बाद में एसपी ने इनका स्थानांतरण रोक दिया और दोनों को यथावत रहने के निर्देश जारी किया।

दो का स्थानांतरण बाद में रोका गया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed