{"_id":"594819074f1c1bf6258b46f9","slug":"171497897223-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 37 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 37 हजार
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। मुंबई के एक युवक ने महिला को मेल भेजकर उसके बेटे की आस्ट्रेलिया की एक कंपनी में नौकरी लगवाने की बात कही। इस पर उसने बेटे के वीजा बनवाने के नाम पर 37 हजार रुपये ऑनलाइन खाते में ट्रांसफर करा लिए।
इसके बाद उसने महिला से 86 हजार की मांग की। महिला को शक हुआ तो उसने रुपये देने से मना कर दिया। महिला ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
मोहल्ला नवीन बस्ती गांधी नगर निवासी पीड़िता अपर्णा द्विवेदी पत्नी अनिल द्विवेदी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सेक्टर 8223 शंकरबली कांधीबली, वेस्ट मुंबई निवासी विश्वास डिगंबर पाटिल ने उसे ईमेल पर मैसेज भेजा कि उसके पुत्र हर्षित की नौकरी वह आस्ट्रेलिया के क्लोटिल होटल कंपनी में लगवा देगा।
बताया कि उसने पहले वीजा बनवाने के लिए उसके खाते में 37 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके बाद कई दिन तक उसका कोई फ ोन नहीं आया। कुछ दिन बीत जाने के बाद उसका फोन आया और उसने 86 हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन
इस पर उसने रुपये भेजने से इंकार कर दिया और अपने 37 हजार रुपये मांगे तो उसने फोन काट दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है कि कैसे वह संपर्क में आया। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।