फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   चोर ले गए भैरव मंदिर के जेवर व घंटे

चोर ले गए भैरव मंदिर के जेवर व घंटे

Wed, 17 Oct 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
चोर ले गए भैरव मंदिर के जेवर व घंटे

विज्ञापन

रामपुरा (जालौन)। कस्बा के बाहर स्थित प्राचीन मंदिर को चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी कर ली। चोर मंदिर से चांदी के जेवर व घंटे आदि लेकर निकल गए। पुलिस को चोरों की भनक तक नहीं लग पाई। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने पुलिस को चोरी की तहरीर दे दी है।

रामपुरा कस्बा से तीन किलोमीटर दूर प्राचीन भैरव जी के मंदिर में मंगलवार की देर रात चोरी हो गई। चोर मंदिर से भैरव जी के आभूषण, चांदी के आठ चूड़ा सहित अन्य जेवर व पीतल के कई घंटे चोरी कर ले गए। घंटों का कुल वजन लगभग 70 किलो है। मंदिर समिति के सदस्य शिवपाल, अवधेश मिश्रा, गिरीश दुबे, विवेक मिश्रा व पुजारी गिरीश कुमार ने मंदिर के पट खोले तो भगवान के आभूषण गायब देख सन्न रह गए।
विज्ञापन


उन लोगों ने थाना पहुंचकर चोरी की तहरीर दे दी है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस समय जुए के फड़ सजे हुए हैं। चोरियों का खुलासा न होने से क्षेत्रीय लोगों में दहशत है। लोगों को आशंका है कि यह काम जुआरियों का हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-मंदिर कमेटी के सदस्यों ने पुलिस को चोरी की तहरीर दे दी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed