फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार डाला

दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार डाला

Tue, 18 Sep 2018 12:26 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार डाला
ऐरवाकटरा (औरैया)। दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को जलाकर मार डाला। पिता ने सोमवार को ऐरवाकटरा थाने में दामाद, सास और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का रिपोर्ट दर्ज कराई है। अछल्दा थाना क्षेत्र के घसारा गांव निवासी सहदेव सिंह ने ऐरवाकटरा थाने में तहरीर दी कि पुत्री शिवानी की शादी 23 सितंबर 2017 को ऐरवाकटरा निवासी नीरज उर्फ लल्ला पुत्र बीरबल से की थी।
विज्ञापन


शादी के बाद से दामाद नीरज दहेज में एक बाइक और एक लाख रुपये की मांग कर रहा था। इसके लिए पुत्री को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। आठ सितंबर 2018 को ससुरालीजनों ने उसकी पुत्री शिवानी को मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। पड़ोसियों की सूचना पर जब वह वहां पहुंचा तो उसकी बेटी गंभीर हालत में झुलसी मिली थी। बेटी को इलाज के लिए सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती कराया। वहां रविवार को उसकी मौत हो गई। सहदेव की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को नीरज उर्फ लल्ला, सास भूरा देवी और जेठानी सीमा के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed