{"_id":"5ac7aa234f1c1b051d8b4ec0","slug":"161523034659-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह कलह से तंग महिला ने लगाई आग, गंभीर हालत में रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृह कलह से तंग महिला ने लगाई आग, गंभीर हालत में रेफर
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादगंज (औरैया)। चौकी क्षेत्र के ग्राम जगतपुर निवासी एक महिला ने गृह कलह से तंग आकर शुक्रवार को आग लगाकर जान देने की कोशिश की। जानकारी होते ही पहुंचे पड़ोसियों ने महिला को एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है। वहीं मामला दबाए जाने को लेकर परिवारीजनों की ओर से घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
जगतपुर निवासी कोमल सिंह की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हसनपुर निवासी कप्तान सिंह की पुत्री सीमा के साथ हुई थी। कोमल को शराब पीने की आदत है। जिस कारण से आए दिन घर में क्लेश बना रहता है। ज्यादा नशे में होने पर कोमल अक्सर पड़ोसियों व बीवी बच्चों के साथ मारपीट भी करता रहता है। गुरुवार रात कोमल दारू के नशे में धुत्त होकर पड़ोसियों से उलझा हुआ था। उसी वक्त उसकी पत्नी सीमा ने वहां पहुंचकर कोमल से घर के अंदर चलने को कहा। इसी बात पर कोमल ने सीमा को गली में सबके सामने ही पीटना शुरू कर दिया। सीमा किसी तरह अपने को बचाकर घर के अंदर घुस गई। जहां उसने घर में मिट्टी के तेल से भरी कट्टी को अपने ऊपर पलटकर आग लगा ली। घटना की जानकारी होने पर पड़ोसियों ने छत के रास्ते अंदर पहुंचकर सीमा की जान बचाई। लेकिन तब तक सीमा करीब 60 फीसदी झुलस चुकी थी। पड़ोसियों ने उसे मुरादगंज स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार हेतु भर्ती कराया। उधर महिला का पति घटना के बाद से ही फरार है। सूचना मिलने पर महिला के मायके वाले भी पहुंच गए हैं। इस मामले में चौकी इंचार्ज रंजीत कटारा ने बताया कि इस तरह की उन्हें कोई भी जानकारी नहीं है। तहरीर आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
- महिला ने लगाई आग, गंभीर हालत में रेफर
- नशेड़ी पति की मारपीट से तंग आकर उठाया कदम