{"_id":"5a638cea4f1c1b86268b56d2","slug":"161516473578-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लू व्हेल की पुष्टि के लिए दोस्तों से पुलिस करेगी पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लू व्हेल की पुष्टि के लिए दोस्तों से पुलिस करेगी पूछताछ
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। मोहल्ला पुराना बाजार में शुक्रवार को किशोर के सुसाइड का मामला उलझता ही जा रहा है। पोस्टमार्टम में किशोर के फांसी लगाने की तो पुष्टि हुई है लेकिन परिजनों ने बताया कि किशोर ने साड़ी के फंदे में गांठ नहीं लगाई थी और उसके दोनों पैरों में धागा भी बंधा हुआ था। जिससे आशंका जताई जा रही है कि किशोर सिर्फ देखना चाहता था कि वह सुसाइड कर पाएगा कि नहीं। फिलहाल उसकी इस हरकत ने पुलिस की मु्िश्कलें और बढ़ा दी है।ं कार्यवाहक थाना प्रभारी ब्रजनेश ने बताया कि किशोर के साथियों से पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि पेंटिंग के शौकीन मंजीत अंजाना (15) पुत्र दीनानाथ ने शुक्रवार को अपने ही घर में मां की साड़ी से लटककर जान दे दी थी। परिजनों ने मंजीत के मोबाइल पर गेम खेलने की बात कही थी। इससे ब्लू व्हेल गेम की भी आशंका जताई जा रही थी।
पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने जब बताया कि मंजीत के दोनों पैरों में धागा लिपटा था और उसने साड़ी के फंदे में कोई गांठ भी नहीं लगाई थी। इससे साफ है कि उसका सुसाइड का कोई इरादा ही नहीं था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मंजीत की मौत फंदा कसने से ही हुई है।
विज्ञापन
वहीं पुलिस का कहना है कि उसके मोबाइल पर ब्लू व्हेल गेम के कोई बिंदु नहीं मिले हैं। वह यह खतरनाक गेम खेलता था कि नहीं, इसके लिए अब उसके साथियों से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस के मुताबिक मौत के वक्त मंजीत ने जो कपड़े पहन रखे थे, उसमें पेंट के कलर लगे थे। बता दें कि मंजीत को पेंटिंग का भी बहुत शौक था। वहीं उसकी मौत से मां ऊषा और बहन का रो-रो कर बुरा हाल है।
शुक्रवार को घर पर फंदे से लटका मिला था मंजीत का शव
अमर उजाला ब्यूरो