{"_id":"58d2b1ca4f1c1ba06e1a22ae","slug":"16-kva-stolen-transformer","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 केवीए का ट्रांसफार्मर चुराया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
16 केवीए का ट्रांसफार्मर चुराया
औरैया
Updated Wed, 22 Mar 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
इसी खंभे पर लगा था ट्रांसफार्मर।
- फोटो : अमर उजाला
दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम हर्राजपुर में खंभे पर लगे 16 केवीए के ट्रांसफार्मर को चोर चुरा ले गए। इस मामले में कार्यदायी कंपनी के कर्मचारियों ने पुलिस को तहरीर दी है। इससे पहले भी चोर दस खंभों से तार चुरा ले गए थे। कंपनी कर्मियों ने तहरीर दी थी। पुलिस ने बिना तहरीर लिए ही कर्मचारियों को वापस लौटा दिया था।
केंद्र सरकार की पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत जिले के सातों ब्लाकों में विद्युतीकरण का काम चल रहा है। कार्यदायी संस्था नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी काम करा रही है। चोर मंगलवार की रात हर्राजपुर में एक खंभे पर लगे 16 केवीए के ट्रांसफार्मर को चुरा ले गए।
इस मामले में कंपनी के कर्मचारी मनीष नायक ने बताया कि इससे पहले भी चोर दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा में दस खंभों से लगभग एक लाख रुपये की कीमत के इंसुलेटर, तार, एक्स क्लैंप चुरा ले गए थे। उन्होंने बताया कि तार चोरी के संबंध में दिबियापुर थाना पुलिस को तहरीर देने गए थे। पुलिस ने तहरीर नहीं ली। इससे कंपनी कर्मियों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।