{"_id":"5cfd4cadbdec2207186a75a9","slug":"15601041016-auraiya-news189","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बच्चों संग ट्रेन से कटने जा रही महिला को लोगों ने बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चार बच्चों संग ट्रेन से कटने जा रही महिला को लोगों ने बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा (औरैया)। पति की सट्टे और शराब की आदत से घर बर्बाद हो गया। रोजरोज की किचकिच और पति की मारपीट से परेशान महिला ने चार बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर जान देने का आत्मघाती निर्णय ले लिया। हालांकि समय रहते लोगों ने उसे बचा लिया और पुलिस को सौंप दिया।
थाने पहुंची महिला शीला देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम खलरा में 2012 में एक सम्मेलन में हुई थी। पति शराब पीता था और छोटी-छोटी बातों पर मारता पीटता था। शीला ने बताया कि पति मजदूरी कर दिनभर पैसे कमाता और फिर सट्टे और शराब में खर्च कर देता हैै। वह पैसे की मांग करती तो बदले में उसे मारपीट का शिकार होना पड़ता। उसने थाने में शिकायत भी की, पुलिस ने पकड़ा भी पर किसी न किसी की सिफारिश से उसे छोड़ दिया गया।
इससे परेशान होकर रविवार को सुबह वह अपने चार बच्चों के साथ अछल्दा रेलवे स्टेशन पहुंच गई और ट्रेन से कटकर जान देने का प्रयास किया लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। एसआई देवेंद्र प्रसाद व एसआई देवी सहाय ने महिला और बच्चों को नाश्ता कराया और पति के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसआई देवेंद्र प्रसाद का कहना है कि महिला को समझा दिया गया है। अगर महिला तहरीर देती है उसके पति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।