फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   जानलेवा हमला के आरोपी को आक्रोशित लोगों ने किया मरणासन्न

जानलेवा हमला के आरोपी को आक्रोशित लोगों ने किया मरणासन्न

Thu, 06 Jun 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
जानलेवा हमला के आरोपी को आक्रोशित लोगों ने किया मरणासन्न
औरैया। बुधवार की सुबह दुष्कर्म के आरोपी भाई के पक्ष में पीड़िता के पिता पर जानलेवा हमला करने पर युवक को भीड़ ने पकड़कर जमकर धुना। कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



एक व्यक्ति ने बुधवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अयूब खान पुत्र शमशेर खान ने बुधवार तड़के लगभग तीन बजे घर में घुसकर सो रही उसकी पुत्री से दुष्कर्म किया। पुत्री के शोर मचाने पर वह पहुंचा तो आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने अयूब खान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। उधर, सुबह रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिलते ही अयूब खान का भाई युसुफ खान पीड़िता के घर जा पहुंचा और पीड़िता के पिता के ऊपर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन



पीड़िता के पिता ने किसी तरह से अपने को बचाया और शोर मचा दिया। इस पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और हमले के आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई की। किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। कोतवाली इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे, चौकी इंचार्ज अशोक पटेल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। भीड़ से युवक को बचाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों ने दुष्कर्म पीड़िता के पिता के साथ कोतवाली पहुंचकर युसुफ खान के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर युसूफ खान पुत्र शमशेर खान के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed