फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   नाबालिग गैंगरेप पीड़िता का आईजी के आदेश पर मुकदमा दर्ज

नाबालिग गैंगरेप पीड़िता का आईजी के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Fri, 26 Apr 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग गैंगरेप पीड़िता का आईजी के आदेश पर मुकदमा दर्ज
फफूंद (औरैया)। थाने के एक गांव में गांव के दो दबंगों ने अपने एक साथी के साथ एक नाबालिग किशोरी को दबोच कर नदी किनारे ले जाकर मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। अस्त व्यस्त हालत में घर पहुंची किशोरी के परिजन उसकी नाजुक हालत देख उसे जिला अस्पताल ले गए जहां रात में इलाज होने के बाद वह फफूंद थाने आए लेकिन थाना पुलिस ने उसकी रेप की रिपोर्ट लिखने की बजाय उस पर साधारण मारपीट की रिपोर्ट लिखाने का दबाव बनाया और थाने से टहला दिया। जिस पर पीड़िता अपने परिजनों के साथ आईजी कानपुर जोन के पास पहुंची जहां आईजी के आदेश पर महिला थाने में पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज कर उसका मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन



फफूंद क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने आईजी कानपुर जोन आलोक कुमार सिंह को प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि 22 अप्रैल की रात उसकी नाबालिग 16 वर्षीय पुत्री घर के सामने कमरे में सो रही थी। रात लगभग दो बजे गांव के ही निवासी छोटे व बड़े पुत्रगण हरीशंकर बेटी का मुंह दबोच कर गांव की नदी की ओर ले गए। उक्त लोगों ने नाबालिग पुत्री के साथ बेल्टों से मारपीट करते हुए उसे जमीन पर पटक दिया और उसके पूरे कपड़े उतारकर पुत्री के साथ बुरा काम किया। इस दौरान इनके एक अन्य साथी महेश पुत्र बाली राम ने किसी को बताने पर पुत्री को जान से मारने की धमकी दी। रात में पुत्री अर्धनग्न हालत में घर पहुंची और हम लोगों को घटना की जानकारी दी। पुत्री की नाजुक हालत देख उसे इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज कराने के बाद थाने पहुंचे तो पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। नाबालिग पीड़िता की मां की तहरीर पर आईजी कानपुर जोन के आदेश पर महिला थाने में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed