फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   असलहों की खरीद फरोख्त करते चार को पकड़ा

असलहों की खरीद फरोख्त करते चार को पकड़ा

Wed, 27 Feb 2019 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
असलहों की खरीद फरोख्त करते चार को पकड़ा
औरैया। असलहों की खरीद-फरोख्त करने की सूचना पर पुलिस ने जालौन चौराहे के पास एक मकान में छापा मारा। पुलिस ने चार युवकों को चार पिस्टल और तीन तमंचों के साथ गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि जिले में अवैध कारोबार को रोका जाएगा। साथ ही इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन



सदर कोतवाली में मंगलवार को दोपहर अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि जालौन चौराहे के पास एक मकान में अवैध रूप से असलहों के खरीदने व बेचने का काम चलता है। इस पर कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार, सर्विलांस टीम प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला, स्वाट टीम प्रभारी जितेंद्र कुमार के गठित टीम में शामिल, एसआई प्रवेंद्र कुमार के अलावा अखिलेश कुमार, दीपक कुमार, गोपाल, लोकेंद्र, राहुल ने जालौन चौराहे के पास परिहार ढाबा के पीछे एक मकान में छापा मारा।
विज्ञापन



जहां पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया और मौके से चार पिस्टल, एक कारतूस 7.68 बोर और तीन तमंचा 315 बोर, 10 कारतूस 315 बोर बरामद किए। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम दीपक कुमार पुत्र राजू नागर निवासी नगला भूपति थाना किशनी मैनपुरी, आदित्य सिंह पुत्र अरविंद्र सिंह कठेरिया निवासी पढ़ीन दरवाजा औरैया, मधुर तिवारी पुत्र आशुतोष तिवारी निवासी जैतपुर कोतवाली औरैया, उज्ज्वल दुबे पुत्र राहुल दुबे निवासी ठठराई मोहल्ला सत्ती तालाब औरैया बताया। इनके खिलाफ जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जालौन चौराहे के पास एक मकान में छापा मारा
- चार पिस्टल और तीन तमंचों के साथ कारतूस बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed