फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   महिला को बेहोश कर घर से जेवर व नगदी की पार

महिला को बेहोश कर घर से जेवर व नगदी की पार

Wed, 15 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
महिला को बेहोश कर घर से जेवर व नगदी की पार
कालपी। बरही गांव में चार बदमाशों ने एक घर में अकेली महिला को बेहोश कर घर से जेवर व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पति ने घर लौटने पर जब महिला को बेहोश देखा तो वह उसे अस्पताल ले गया। महिला के होश में आने पर उसने चोरी की बात बताकर कोतवाली में नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन


कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरही निवासी हीरालाल पुत्र कढ़ोरे ने बताया कि वह 20 जुलाई को महाराष्ट्र के सिल्लौर में अपनी बेटी से मिलने गया था। घर में पत्नी व छोटा बेटा थे। 5 अगस्त को हीरालाल के चचेरे भतीजे राममोहन पुत्र बैजनाथ के साथ दो रिश्तेदार उसके घर पहुंचे। वह लोग पूरा दिन घर में रुके।
विज्ञापन


रात करीब 10 बजे राममोहन की पत्नी बसंतो व लड़की कंचन भी घर आ गई। उन लोगों ने उसकी पत्नी को लड्डू में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उन लोगों ने घर में रखे जेवर व नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह बेटा अर्जुन जागा तो उसने मां को बेहोश व सामान बिखरा देखकर पड़ोसी रामस्वरूप को सूचना दी। पत्नी ने होश में आने पर बताया कि वह लोग उसके घर से 80 हजार रुपये नगद व सोने के बाला, अंगूठी, जंजीर, पायल समेत करीब डेढ़ लाख का जेवर चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कालपी के बरही गांव का मामला, अकेली थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed