{"_id":"59d673674f1c1bd0538b5efb","slug":"151507226471-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर अपराधियों ने दो अलग अलग बैंक खातों से पार किए 50 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइबर अपराधियों ने दो अलग अलग बैंक खातों से पार किए 50 हजार
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर ( औरैया )। साइबर अपराधियों ने दो अलग-अलग बैंक खाताधारकों के खातों से 50 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ितों का कहना है कि साइबर अपराधियों ने उनसे बैंक का अधिकारी बनकर बैंक एटीएम नंबर आदि गोपनीय जानकारियां लेकर रुपये पार किए हैं। पहली घटना असेनी निवासी आसिब के साथ हुई। पीड़ित के अनुसार सुबह करीब 8 बजे उसके मोबाइल पर एक नए नंबर से काल आई। अपने को बैंक का अधिकारी बताते हुए फोन करने वाले ने कहा कि उसकी मां शकीला बेगम का पंजाब नेशनल बैंक का खाता बंद है। इसे चालू करना है। इसके बाद वह उसके एटीएम के बारे में पूछा और उससे एटीएम नंबर की जानकारी ले ली। इसके बाद उसके खाते से लगभग 40 हजार रुपये पार कर दिए गए। दूसरी घटना नगर के संजय नगर निवासी सत्येंद्र कुमार के साथ हुई। किसी ने उसके खाते से 8 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित के अनुसार किसी ने उसका एटीएम नंबर चोरी कर लिया है। प्रभारी थाना निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि दोनों ही घटनाओं की जांच की जा रही है।