फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Report on 150 villagers

150 ग्रामीणों पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 31 Jan 2018 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Wed, 31 Jan 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
Report on 150 villagers
पुलिस कर्मी। - फोटो : प्रतीकात्मक

बिधूना(औरैया)। किशनी-बिधूना मार्ग पर मंगलवार को रठगांव निवासी अतर सिंह व उनके पुत्र मोहित की ट्रक से हुई मौत के हंगामे में जख्मी सिपाहियोें के मामले में पुलिस ने नौ नामजद समेत 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, मृतक के चचेरे भाई ने ट्रक अज्ञात चालक के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार को किशनी-बिधूना मार्ग पर मंगलवार को ट्रक ने पित्र-पुत्र को रौंद दिया था। जिसके बाद गांव वालों ने जाम लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पीआरबी के उपर ग्रामीणों ने पत्थर बाजी करके गाड़ी पलट दी थी। जिससे पीआरबी पर सवार एचसीपी रामसेवक, सिपाही पदम नरायण, चालक सुधीर गाड़ी में दबने से घायल हो गये थे।
विज्ञापन


जिन्हें कोतवाली पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी करने व सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ  पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें अवेश,पप्पू निवासीगण साहसपुर, कन्हैया शाक्य, शनि चौहान, बदन सिंह, रामू सेंगर, पप्पू, रमजान, लल्लू निवासीगण रठगंाव व 100 से 150 अज्ञात ग्रामीणो के खिलाफ  पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।  वहीं, पुलिस पत्थरबाजी करने व गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने वाले युवकों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed