{"_id":"5bfc341abdec22415774e62c","slug":"141543255066-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप चोरी के आरोपी की तलाश में झींझक पुलिस का छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप चोरी के आरोपी की तलाश में झींझक पुलिस का छापा
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। फफूंद कस्बे के एक मोहल्ले में सोमवार की रात कानपुर देहात के मंगलपुर थाने की झींझक पुलिस ने फोर्स के साथ एक घर पर छापा मारा। मकान पर ताला लगा देख फोर्स लौट गई। पुलिस के छापे को लेकर बताया जा रहा है कि फोर्स अपने चौकी क्षेत्र से कुछ दिन पहले पिकप चोरी होने को लेकर कस्बे के ही एक व्यक्ति की तलाश में आई थी।
सोमवार को देर शाम साढ़े आठ बजे कस्बे के टाकीज रोड पर स्थित मोहल्ला कटरा हेमनाथ में अचानक एक बोलेरो और एक मारुति ओमनी वैन रुकी जिस पर सवार 12 से अधिक पुलिसकर्मी आनन-फानन में एक मकान की ओर दौड़ पड़े और मकान को घेर लिया। दरवाजे पर ताला लगा देख पुलिस फोर्स काफी देर तक वहां खड़ा रहा व कुछ लोगों को एक फोटो दिखाकर उस मकान में रहने वाले एक युवक के बारे में जानकारी हासिल कर फोर्स लौट गया।
झींझक चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उनकी चौकी क्षेत्र से कुछ दिन पूर्व एक पिकप गाड़ी चोरी हुई थी। जिसमें शामिल कुछ लोग पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। गाड़ियां चोरी करने वाले गैंग में फफूंद थाने के देवेनपुरवा गांव का भी एक युवक शामिल है जो वर्तमान में कस्बे के कटरा हेमनाथ में रह रहा है। हम लोगों ने उसकी तलाश में पहले गांव में तलाश किया लेकिन वह वहां से भाग निकला जिस पर उसकी तलाश में पुलिस फोर्स यहां आई है।