{"_id":"5bd8a1cbbdec2269332775f6","slug":"141540923851-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के विरोध पर हाफिज ने की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी के विरोध पर हाफिज ने की मारपीट
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। हाफिज ने एक युवती के साथ छेड़खानी कर दी। युवती ने जब अपने घर वालों को यह बात बताई तो वे उस हाफिज के घर उलाहना देने गए। थोड़ी देर में हाफिज ने अपने भाई के साथ युवती के घर पहुंचकर परिवार वालों के साथ मारपीट की।
कस्बे के एक मोहल्ले में हाफिज तालिब रजा ने इलाके की ही एक युवती के साथ सोमवार की रात छेड़खानी कर दी। युवती ने यह बात अपने घर वालों को बताई तो उसके परिवारीजन इसका उलाहना देने हाफिज के घर पहुंच गए। तब हाफिज कुछ नहीं बोला।
लेकिन हाफिज को यह बात इतनी नागवार गुजरी कि वह थोड़ी देर बाद अपने भाई ताहिर पुत्र तैयब को साथ लेकर युवती के घर गया और घर में घुस कर युवती के परिवारीजनों के साथ गालीगलौज कर मारपीट कर दी। युवती के भाई ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी।
विज्ञापन
पुलिस दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लाई और युवती के भाई की तहरीर पर छेड़खानी और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं हाफिज का कहना है कि उस पर लगे आरोप बेबुनियाद है, उसे बेवजह फंसाया जा रहा है।