फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   मंडी से बाजरा खरीदकर 11 लाख रुपये की थमा दी फर्जी चेक

मंडी से बाजरा खरीदकर 11 लाख रुपये की थमा दी फर्जी चेक

Wed, 19 Jul 2017 11:42 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
मंडी से बाजरा खरीदकर 11 लाख रुपये की थमा दी फर्जी चेक

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। इटावा के एक व्यापारी मंडी समिति की एक आढ़त से 1200 क्विंटल बाजरा खरीदा। इसकी कीमत देने की बात आई तो उसने पांच लाख रुपये देकर 11 लाख रुपये के दो चेक थमा दिए। दोनों चेक बाउंस हो गए। जब आढ़ती ने रुपये मांगे तो व्यापारी ने देने से मना कर दिया। आढ़ती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


मंडी समिति में आढ़त किए रंजीत कुशवाहा पत्नी दिलीप सिंह उर्फ दीपू ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सिविल लाइन इटावा निवासी सौरभ शुक्ला पुत्र राजकिशोर ने उसकी आढ़त से 1200 क्विंटल बाजरा खरीदा। इसकी कीमत 16 लाख रुपये थी। सौरभ ने उसे पांच लाख रुपये नगद दिए। 11 लाख रुपये जल्द देने की बात कही। बाद में मांगने पर उसे दो चेक उसे दिए।
विज्ञापन


जब चेकों को बैंक में लगाया तो अकाउंट में धनराशि न होने से वे बाउंस हो गए। उसने बताया कि इसके बाद कई बार व्यापारी से रुपये मांगे। मगर वह आज कल टरकाता रहा और अब वह रुपये देने से इंकार कर रहा है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल संतोष मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पीड़ित आढ़ती की तहरीर की तहरीर पर व्यापारी पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed