फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   लड़कियों की फोटो लेने से मना करने पर की फायरिंग

लड़कियों की फोटो लेने से मना करने पर की फायरिंग

Sat, 15 Jul 2017 11:58 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
लड़कियों की फोटो लेने से मना करने पर की फायरिंग
लड़कियों की फोटो लेने से मना करने पर की फायरिंग
विज्ञापन


बेला। बहनों से छेड़छाड़ के विरोध पर शुक्रवार रात दबंगों ने युवक के घर पहुंचकर फायरिंग की। जब तक मौके पर पुलिस पहुंची तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

भदौरिया पुर्वा निवासी सुभाषचंद्र पुत्र हनुमंत सिंह ने थाना बेला में शिकायत पत्र दिया है कि 14 जुलाई को उनकी बहन घर से ससुराल जा रही थी। बहन को गांव के बाहर छोड़ने के लिए उनकी दो पुत्रियां व पुत्र गए हुए थे। बहन को छोड़ने के बाद वह वापस आ रहे थे। तभी लखनपुरा थाना भर्थना निवासी राहुल पुत्र सुरेंद्र सिंह व दो अन्य दबंगों ने उनकी पुत्रियों की फोटो खींचने लगे।
विज्ञापन


जब उनके पुत्र ब्रजेश कुमार ने मना किया तो उक्त दबंगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। ग्रामीणों के बीच बचाव करने सभी चले गए। रात करीब 10 बजे उक्त दबंग अपने अन्य साथियों के साथ आए और गाली-गलौज करते हुए उनके घर के बाहर फायर करनी शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दबंग भाग निकले। एसओ बलराज शाही ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पुलिस के पहुंचते ही आरोपी मौके से भाग निकले
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed